फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Get vote-related forms filled out by the BLO instead of at a CSC center: DC

वोट से संबंधित फाॅर्म सीएससी सेंटर के बजाय बीएलओ से भरवाएं : डीसी

Sat, 17 Oct 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Get vote-related forms filled out by the BLO instead of at a CSC center: DC
भिवानी। लघु सचिवालय में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने प्रतिनिधियों से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वोट से संबंधित आवेदन केवल बीएलओ से ही भरवाए जाएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बीएलओ को वोट से संबंधित आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी होती है। इसलिए फॉर्म नंबर 6, 7 और 8 केवल बीएलओ से भरवाए जाने चाहिए। सीएससी सेंटर से आवेदन न भरवाएं, ताकि प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी हो। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नए वोट बनाने के लिए फॉर्म 20 अक्तूबर तक संबंधित बीएलओ के पास अवश्य जमा करवाएं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उनकी प्रक्रिया 28 अक्तूबर तक पूरी की जा सकेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को होना है। नए वोट 1 जुलाई 2026 को आधार तिथि मानकर बनाए जा रहे हैं। इन वोटों के लिए आयु 18 साल पूरी हो चुकी होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन के प्रकार
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि फॉर्म 6 नए वोट बनवाने के लिए है। इसके लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड को छोड़कर जन्म प्रमाण पत्र के 11 दस्तावेज निर्धारित हैं। फॉर्म 7 वोट कटवाने की प्रक्रिया के लिए है। इसमें घर के सदस्य की सहमति और उनका फोन नंबर अंकित होना जरूरी है। फॉर्म 8 के माध्यम से नाम, जन्म तिथि में सुधार और स्थानांतरण के लिए आवेदन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ का सहयोग लें
डीसी ने कहा कि वोट बनवाने या शुद्धिकरण से संबंधित कार्य सीएससी सेंटर की बजाय बीएलओ के माध्यम से करवाएं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने बीएलए-द्वितीय के माध्यम से बीएलओ का सहयोग करने को कहा। बीएलए-द्वितीय अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं। अधिक जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed