फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two minutes silence observed in memory of the martyrs

Bhiwani News: अमर शहीदों की स्मृति में रखा दो मिनट का मौन

Fri, 31 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two minutes silence observed in memory of the martyrs
वैश्य महाविद्यालय में शहीदों के बलिदान पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते महाविद्यालय स
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय के प्रांगण में दो मिनट का मौन रख बलिदान के लिए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. सविता जैन ने कहा कि शहीदों के महान त्याग और बलिदान से ही हमें आजादी मिली है।
विज्ञापन

महाविद्यालय डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. नरेंद्र चाहर ने कहा कि वीरों ने स्वतंत्रता आंदोलन समेत स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज, खेल प्रभारी भूपेंद्र भुप्पी, डॉ. सुरेंद्र दलाल, डॉ. सीमा बंसल, डॉ. विपिन गुप्ता, प्रो. सुनील कुमार सन्नी, कमलेश सैनी, डॉ. सुरुचि गुप्ता आदि ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


महापुरुषों की याद में की प्रभुजनों की सेवा

भिवानी। दादरी गेट श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में स्थित अपनाघर आश्रम में प्रभुजनों की सेवा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और हरित क्रांति के जनक व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल चिदंबरम सुब्रमण्यम की जयंती मनाई गई। परिषद के राज्य आयुक्त एवं राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. राजू मेहरा जताई ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही देश को आजादी मिल सकी। चिदंबरम सुब्रमण्यम भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रसिद्ध राजनेता और कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति के सूत्रधार माने जाते हैं। वे भारत के खाद्य और कृषि मंत्री भी रहे और उनके योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किए गए थे। इस अवसर पर जिला चेयरमैन जय सिंह खरकिया, उदयप्रताप, अनुज यादव, नरेंद्र भैणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





वैश्य महाविद्यालय में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भिवानी। एसपी कार्यालय में डीएसपी अनूप कुमार और पुलिस कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमारे अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, ताकि हम एक स्वतंत्र और समृद्ध भारत में रह सकें। हमें उनके त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।


तोशाम में भी किया गया शहीदों को याद
तोशाम। महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में उपमंडल कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान एसडीएम डॉ. अशवीर नैन के नेतृत्व में तहसीलदार अशोक कुमार समेत परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed