फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two laborers came under HT line, one died

Bhiwani News: एचटी लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत

Wed, 24 Jul 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 24 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two laborers came under HT line, one died
संजय का फाइल फोटो
भिवानी। शहर के राजपूत धर्मशाला फैन्सी चौक के समीप निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल पर लेंटर का सरिया बांधते समय हादसा हो गया। इस दौरान वहां काम कर रहे दो मजदूर हाईटेशन लाइन की चपेट में आ गए। एक मजदूर की करंट से झुलसने से मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर परिषद भिवानी के चेयरपर्सन भवानी प्रताप भी मौके पर पहुंचे। हादसा के वक्त एक ही गांव के छह मजदूर साइट पर काम कर रहे थे। इसकी सूचना जैन पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

गांव बलियाली निवासी संजय (40) अपने गांव के अन्य पांच मजदूरों के साथ फैंसी चौक क्षेत्र के समीप एक निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल पर लेंटर के लिए सरिया बांधने का काम कर रहा था। गली के अंदर से लोहे के सरिया को ऊपर छत पर चढ़ा रहे थे कि इसी दौरान इलेवन केवी लाइन से करंट का झटका संजय को लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया, जिसकी वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पास में ही काम कर रहा 42 वर्षीय मामन भी करंट की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में साथी मजदूर जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। मामन के कंधे पर इलेवन केवी लाइन का तार छू गया था, जिससे करंट की वजह से उसके दोनों पैरों के तलवे भी झुलस गए।
विज्ञापन

मृतक संजय के भाई बलियाली निवासी रवि ने बताया कि उसका भाई मेहनत मजदूरी का काम करता था। संजय दो बच्चों का पिता था। उसका बड़ा बेटा 12 साल और छोटी बेटी आठ साल की है। परिवार में संजय इकलौता कमाने वाला था। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर परिषद चेयरपर्सन भवानी प्रताप भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस हादसे पर भी दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक संजय के भाई रवि के बयान दर्ज कर शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
-पीएसआई पवन, जांच अधिकारी, जैन पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article