{"_id":"66e627e6e1d58eadbf031bd4","slug":"truck-driver-hanged-himself-at-home-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123098-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रक चालक ने लगाया घर पर फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रक चालक ने लगाया घर पर फंदा
Sun, 15 Sep 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हालुवास गेट लाइनपार कॉलोनी निवासी एक ट्रक चालक ने घर के अंदर शुक्रवार रात को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी और बेटी वृंदावन गई हुई थी। पुलिस ने शव का शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि हालुवास गेट लाइनपार क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र ट्रक चलाता था। लेकिन पिछले कुछ अर्से से वह घर पर ही रहता था। उसकी पत्नी और बेटी वृंदावन गई हुई थी। इसी दौरान शुक्रवार रात को उसने घर पर ही फांसी का फंदा लगा लिया। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी किरण के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। धर्मेंद्र दो बच्चों का पिता था।