{"_id":"65e0bcc08ca8e5424b0231a3","slug":"training-given-to-master-trainers-of-assembly-constituency-in-the-workshop-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-113932-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण
Thu, 29 Feb 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनरों के लिए कार्यशाला हुई। कार्यशाला में सभी विधानसभा के मास्टर ट्रेनरों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन कार्यालय से निर्वाचन कानूनगो रामफल व सहायक अनिल कुमार ने कार्यशाला में बताया कि चुनाव की प्रक्रिया में नामांकन दाखिल करना, चुनाव की योग्यता यानि पात्र व अपात्र देखना, नामांकन पत्रों की छटनी, चुनाव चिह्न आवंटित करना तथा नामांकन पत्र वापस लेना मुख्य रूप है। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद मास्टर ट्रेनर तहसीलदार लोहारू विक्रम सिंगला, नायब तहसीलदार लोहारू संजय कुमार, नायब तहसीलदार बवानीखेड़ा रोहित कौशिक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तोशाम सुमित कुमार व एसइपीओ लोहारू दीपक शर्मा को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र के प्रत्येक कॉलम को अच्छे से देखना जरूरी होता है। इसी प्रकार से यह भी देखना जरूरी है कि प्रत्याशी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अयोग्य करार तो नहीं दिया गया है। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन सही नहीं भरा गया है तो छंटनी के दौरान उसको रिजेक्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
चुनावी तैयारी की बैठक आज
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में एक मार्च को सुबह दस बजे से सेक्टर ऑफिसर के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दो मार्च को पंचायत भवन में चुनावी खर्च व चुनावी आचार संहिता की पालना करने से संबंधित कार्यशाला का आयोजन होगा। चार मार्च को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में स्वीप अभियान, ई-रोल, ईवीएम, वीवीपैट, पोस्टल बैल्ट आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।