फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tosham Tigers defeated Bawanikheda Fighters and Loharu Lions defeated Badhra Bulls.

Bhiwani News: तोशाम टाइगर्स ने बवानीखेड़ा फाइटर्स को और लोहारू लायंस ने बाढड़ा बुल्स को हराया

Sat, 13 Apr 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tosham Tigers defeated Bawanikheda Fighters and Loharu Lions defeated Badhra Bulls.
गांव रेवाड़ीखेड़ा के खेल स्टेडियम में मैंच का शुभारंभ करवाते अति​थि।
भिवानी। गांव रेवाड़ीखेड़ा के ठाकुर आजाद सिंह खेल स्टेडियम में स्व. अमित वशिष्ठ की याद में 16 दिवसीय भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग जारी है। 14वें दिन शुक्रवार को मैच को देखने के लिए ग्रामीणों की खासी भीड़ भी जुटी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. शिव शंकर भारद्वाज, तेजबीर सिंह मुंढ़ाल, लाल मास्टर मुंंढ़ाल, दर्शना देवी ने शिरकत की।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पहला मैच बवानीखेड़ा फाइटर्स और तोशाम टाइगर्स के बीच हुआ। तोशाम टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बवानीखेड़ा फाइटर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। सर्वाधिक सचिन ने 53 रन बनाए, अजीत और सुनील ने 25-25 रन बनाए। तोशाम की तरफ से कप्तान मनीष ने 3 विकेट ली। तोशाम टाइगर्स ने लक्ष्य का पीछा करत हुए 17.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। सर्वाधिक रन मनीष ढिल्लो ने 90 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि दूसरा मैच लोहारू लायंस और बाढड़ा बुल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। सर्वाधिक रन शशीकांत ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष और विनोद ने दो-दो विकेट ली। लोहारू लायंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.4 ओवर में लक्ष्य का हासिल कर लिया। इसमें विनोद ने शानदार 82 रन बनाए। नीरज शर्मा ने 46 रन बनाए। पूरा मुकाबला एकतरफा रहा। बाढड़ा टीम एक विकेट ही प्राप्त कर सकी। इस अवसर पर भारत, रवि, संदीप दास, दीपक जाखड़, विपिन यादव, बलबीर, सतपाल दादा, तेजू, दिनेश नौरंगाबाद, पंडित शिवकुमार, छोटू प्रधान, सत्यनारायण शर्मा, बिट्टू, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed