फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   three road accident, four people injured, hospital

अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल

Sun, 04 Oct 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
three road accident, four people injured, hospital
भिवानी। जिले में तीन अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। इनमें एक महिला सहित चार लोग शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पहला मामला शुक्रवार रात करीब सात बजे का है। प्रभात कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राजेश ने बताया कि वह कुश्ती का खिलाड़ी है। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त 16 वर्षीय आशीष के साथ कुश्ती का अभ्यास करके बाइक पर घर लौट रहा था। जब वो दोनों चारा मंडी के नजदीक पहुंचे तो अचानक ही तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं राजेश को भी हल्की चोटें आई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आशीष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे रोहतक रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरा मामला अनाज मंडी क्षेत्र का है। गांव हालुवास निवासी 25 वर्षीय रविंद्र ने बताया कि वह फूड सप्लाई का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक पर घर जा रहा था। जब वह अनाज मंडी के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने उसे जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में गांव निमड़ीवाली निवासी एक महिला घायल हुई है। जोकि जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने तीनों मामलों की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed