फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three employees were relieved of their duties for negligence in examination duty, one case of cheating was caught.

Bhiwani News: परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर तीन कर्मी कार्यभार मुक्त, एक नकल का मामला पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three employees were relieved of their duties for negligence in examination duty, one case of cheating was caught.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की ऐच्छिक विषय की परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर दो लिपिक और एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया गया जबकि एक नकल का मामला भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेशभर में दसवीं की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क तथा बारहवीं की सैनिक विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान और संस्कृत व्याकरण भाग-1 (आर्ष पद्धति गुरुकुल, परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) की परीक्षाएं आयोजित हुईं। दसवीं की परीक्षा में एक नकल का मामला सामने आया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामला-2 (भिवानी) में नियुक्त लिपिक संजय कुमार को नियमानुसार कार्य न करने पर ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। इसी केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश कुमार को भी शुक्रवार की परीक्षा ड्यूटी से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल प्रश्न पत्र उड़नदस्ता बरवाला (हिसार) ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर में परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान नकल का एक मामला पकड़ा। वहीं अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता द्वारा रोहतक के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया जहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम-6 में नियुक्त लिपिक रघुवीर सिंह को नियमों के विरुद्ध नियुक्त पाए जाने पर ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। प्रदेशभर में 24 मार्च को सीनियर सेकेंडरी हिंदी विषय की परीक्षा के लिए 1163 परीक्षा केंद्रों पर 2,29,206 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed