फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third accused arrested for assaulting policemen and obstructing them in the discharge of their duties

Bhiwani News: पुलिसकर्मियों पर हमला कर ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का तीसरा आरोपी काबू

Fri, 10 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for assaulting policemen and obstructing them in the discharge of their duties
भिवानी। लोहारू पुलिस ने राजस्थान व लोहारू पुलिस कर्मियों पर हमला कर ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के चिडवा झुंझनू में वन विभाग की क्षेत्रीय वन अधिकारी ने लोहारू पुलिस थाना में शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ता महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया था कि 13 मई को गश्त में पीपली चौकी के पास मौजूद थे। इसी दौरान वहां पर लकड़ियों से भरी तीन गाड़ियां देखी गई थीं। जिनका पीछा करते हुए राजस्थान वन विभाग के कर्मचारी हरियाणा सीमा के अंदर कुशालपुरा गांव में पहुंचे थे। जहां पर कर्मचारियों द्वारा लोहारू पुलिस को सहायता के लिए बुलाया गया था। वहीं आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इस संबंध में लोहारू पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

आठ सितंबर को लोहारू पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक उदय भान ने वन विभाग व पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में तीसरे आरोपी वीरेंद्र निवासी झेरली को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। इस दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed