फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be a security cordon of ten police checkpoints around the Republic Day celebration venue, 39 police checkpoints have been set up across the district

Bhiwani News: गणतंत्र दिवस समारोह स्थल के चारों तरफ दस पुलिस नाकों का रहेगा सुरक्षा घेरा, जिलेभर में लगाए 39 पुलिस नाके

Sat, 25 Jan 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 25 Jan 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
There will be a security cordon of ten police checkpoints around the Republic Day celebration venue, 39 police checkpoints have been set up across the district
गणतंत्र दिवस पर तिरंगे से तैयार किया गया पं. नेकी राम चौक।
भिवानी। गणतंत्र दिवस समारोह स्थल भीम स्टेडियम की रविवार को चारों तरफ दस पुलिस नाकों से सुरक्षा की जाएगी। वहीं जिलेभर में 39 पुलिस नाके लगाए गए हैं। भीम स्टेडियम में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश की महिला बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर तिरंगा फहराएंगी। वहीं परेड की सलामी लेंगी। उप पुलिस अधीक्षक सिवानी जयभगवान, एचपीएस परेड की कमांड संभालेंगे।
विज्ञापन

जिला पुलिस की पुरुष व महिला की दो प्लाटून, हरियाणा गृह रक्षी की एक प्लाटून परेड समारोह में भाग लेगी। भीम स्टेडियम भिवानी के चारों तरफ पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व के सुरक्षा प्रबंध में समारोह स्थल और भीम स्टेडियम के अन्दर व बाहर की तरफ चेकिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल व ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि स्थानों को बारीकी से चेक करेंगे व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। भीम स्टेडियम के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। किसी भी व्यक्ति को बगैर तलाशी के अन्दर नहीं जाने दिया जाएगा।
जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर भीम स्टेडियम के अंदर व बाहर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं संपूर्ण जिला भिवानी में 39 पुलिस नाकों पर भी पुलिस की ओर से गहनता से चेकिंग की जा रही है।

गणतंत्र समारोह को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिलाधीश महावीर कौशिक ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किए हैं। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जिलाधीश ने विकास गुप्ता उपमंडल अभियंता हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, अनिल सांगवान उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी लोहारू, विक्रम पूनिया उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तोशाम, जयसिंह उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी बवानीखेडा, राजेंद्र प्रसाद उपमंडल अधिकारी पंचायती राज सिवानी, परमिंद्र सिंह उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी बहल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed