फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The thieves ran away throwing the stuff on the road

Bhiwani News: दिनोद रोड शास्त्री नगर में एक ही रात में दो जगह हुई चोरी, चोर सड़क पर सामान फेंक भागे

Wed, 22 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The thieves ran away throwing the stuff on the road
शास्त्रीनगर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
भिवानी। दिनोद रोड शास्त्री नगर कॉलोनी में एक ही रात में दो जगह चोरी की वारदात हो गई। चोर एक ज्वेलर्स की दुकान के शटर उखाड़कर सामान चोरी कर ले गए। दुकान के अंदर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

वहीं 20 दिन से बंद मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था। चोर घर से कीमती सामान समेटकर भाग गए। चोरी किया कुछ सामान सुबह लोगों ने सड़क पर पड़ा मिला। इसके बाद इसकी सूचना अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई। एक माह के अंदर दिनोद क्षेत्र में चोरी की तीसरी वारदात हुई है।
विज्ञापन

दिनोद रोड शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि उसकी दुकान के चोरों ने शटर उखाड़कर शीशा तोड़ डाला। चोर दुकान के अंदर से करीब सात हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर सामान चोरी करने के साथ साथ दुकान में तोड़फोड़ भी कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी रवींद्र ने बताया कि उनके पड़ोस में 20 दिन से मकान बंद पड़ा है। इसकी चाबी भी उनके पास है। मकान मालिक का परिवार गुजरात और बेंगलुरु में रहता है। चोरों ने बंद मकान के ताले चटकाकर सामान चोरी कर लिया। जबकि घर से चोरी किया कुछ सामान सड़क पर रात को चोर फेंककर भाग गए। सुबह जब सामान सड़क पर देखा तो पड़ाेस के लोगों से पूछा, लेकिन बाद में पता चला कि बंद मकान के अंदर से चोरी किया सामान यहां फेंका है।

इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं शास्त्री नगर के मकान और दुकान में चोरी की वारदात के बाद फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। मौके पर पहुंचे अनाज मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed