फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike collides with tractor-trolley; one youth killed, another injured.

Bhiwani News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley; one youth killed, another injured.
भिवानी। गांव धारेडू और उमरावत रोड पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकराने से युवक संदीप कुमार की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल संदीप को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव अचीना ताल निवासी चांद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ सितंबर को वह गांव के संदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर भिवानी आ रहा था। बाइक संदीप चला रहा था। धारेडू और उमरावत रोड पर पहुंचने पर आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने के कारण बाइक ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल संदीप को उपचार के लिए भिवानी के निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर थाने के जांच अधिकारी महावीर ने बताया कि पुलिस ने चांद की शिकायत पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed