{"_id":"674777aadac34f8771050834","slug":"the-team-of-chief-ministers-flying-squad-took-samples-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-126385-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सभागार की जांच के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सभागार की जांच के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने लिए सैंपल
Thu, 28 Nov 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में डॉ. हेडगेवार सभागार की जांच करती मुख्यमंत्री उडनदस्ते की टीम।
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बे के भिवानी हांसी मुख्य मार्ग पर हांसी चुंगी के पास करोड़ों रुपये की लागत से डॉ. हेडगेवार सभागार का निर्माण किया गया है। कस्बावासियों को लंबे समय से इसके लोकार्पण का इंतजार है, लेकिन इस निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप है। इस शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), नगर पालिका कर्मचारियों, अधिकारियों संग पहुंचकर निर्माण सामग्री के नमूने लिए।
सीएम फ्लाइंग से राजबीर सिंह ने बताया कि डॉ. हेडगेवार सभागार के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिली थी। इसलिए सीएम फ्लाइंग के सदस्य एसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लोनिवि के एसडीओ संदीप मितल, एमई अशोक कुमार, एमई पंकज ढांडा, एमई श्रीभगवान, जेई आबिद हुसैन, जेई आदर्श कुमार, लेखाकार शिवपाल, पूर्व नगर पालिका प्रधान कांता किरण के पुत्र हरविंद्र भी वहां पहुंचे।
हरविंद्र ने बताया कि नगर पालिका की चेयरपर्सन के रूप में उनकी माता कांता किरण का कार्यकाल 12 नवंबर 2021 को समाप्त हो गया था, जबकि इस निर्माण कार्य का समापन 28 नवंबर 2021 को पूरा हुआ। इस कार्य की लागत करीब 3.20 करोड़ रुपये है। इस भवन के ईंट और प्लास्टर आदि निर्माण सामग्री के नमूने लिए गए हैं जो जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। उसकी रिपोर्ट मिलने बाद ही गुणवत्ता का पता चल पाएगा।