फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The secret can be revealed from the mobile phone of a young man and a student

Bhiwani News: युवक और छात्रा के मोबाइल से खुल सकता है राज

Sat, 04 Jan 2025 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Jan 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
The secret can be revealed from the mobile phone of a young man and a student
भिवानी। लोहारू के गांव फरटिया भीमा की हाईप्रोफाइल आत्महत्या मामले में आरोपी युवक राहुल और छात्रा दीक्षा के मोबाइल फोन की जांच से राज खुल सकता है। इस मामले में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी मृत छात्रा और आरोपी युवक के मोबाइल फोन की जांच कर सालभर की डिटेल खंगालने के निर्देश दे चुकी हैं। वहीं, लोहारू के कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मोबाइल फोन की जांच होने पर मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन

लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी के शारदा कॉलेज में बीए पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई करने वाली गांव फरटिया भीमा निवासी छात्रा दीक्षा ने 24 दिसंबर को अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में छात्रा आत्महत्या के दो दिन बाद पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य हनुमान, उसके बेटे राहुल और कॉलेज प्राचार्य एवं हनुमान की बेटी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आरोपी कॉलेज प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं लोहारू के विधायक के साले हनुमान और उसके बेटे राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी इस केस में नामजद कॉलेज प्राचार्य व प्रबंध कमेटी सदस्य की बेटी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस को नहीं मिली है छात्रा की डायरी
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया फरटिया भीमा में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं थी। उनके सामने यह बात सामने आई की मृत छात्रा डायरी लिखती थी। हालांकि पुलिस जांच में अब तक इस डायरी को शामिल नहीं किया गया। इस पर रेनू भाटिया ने छात्रा की डायरी को भी जांच में शामिल करने और उसमें दर्ज छात्रा की बातों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। छात्रा की पर्सनल डायरी भी पुलिस के सामने कई ऐसे राज खोल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की अनियमितताएं भी जांचने में जुटे शिक्षा अधिकारी
बताया जाता है कि जिस कॉलेज में छात्रा पढ़ाई करती थी वह कॉलेज लोहारू के विधायक का है। छात्रा की आत्महत्या मामले के बाद राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के सामने भी कई विरोधाभाषी बातें सामने आईं। इसके बाद कॉलेज की अनियमितताएं जांच के लिए भी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कॉलेज की अनियमितताओं पर अलग से कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed