फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The loss caused by the fire in Chinar Fabrics should be compensated

चिनार फैब्रिक्स में आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई की जाए : व्यापारी

Wed, 18 Dec 2024 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Dec 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
The loss caused by the fire in Chinar Fabrics should be compensated
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ​भिवानी जिले की चिनार फैब्रिक्स में आग से हुए नुकसान की भरपाई की
भिवानी। चिनार फैब्रिक्स में आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान की भरपाई की मांग के लिए बुधवार को व्यापारियों व जन संगठनों का प्रतिनिधिमंडल विधायक घनश्याम सर्राफ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। व्यापारी नेता रामदेव तायल, मीनू अग्रवाल, सुनील सर्राफ, कमल आचार्य, प्रेम धमीजा, खुशी राम शर्मा, भानू प्रकाश आदि ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिनार फैब्रिक्स भिवानी के व्यापार की रीढ़ की हड्डी है।
विज्ञापन

इससे शहर के हजारों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर फैक्टरी जल्द शुरू नहीं हुई तो इससे जुड़े हजारों लोगों के लिए रोजगार का संकट भी पैदा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फैक्टरी 14 दिसंबर को भयंकर आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। यह आग रात को लगी और 12 घंटे तक आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद काबू में नहीं आई। व्यापारी नेताओं व सामाजिक संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि कि चिनार फैब्रिक्स के नुकसान की भरपाई की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से बातचीत के बाद अधिकारियों से तुरंत रिपोर्ट तलब की और कहा कि इस मामले में हर संभव सहायता की जाएगी। इस अवसर पर हरीश हालुवासिया, मामनचंद, अभिषेक बंसल, दीपक तोला, दीपक बडग़ुज्जर, मनीष सैनी व धर्मबीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed