फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The house was built in 150 square yards, yet five lakh rupees were spent in the name of PM Awas Yojana in the name of two unmarried sons.

Bhiwani News: डेढ़ सौ वर्गगज में बना रखी थी कोठी फिर भी दो अविवाहित बेटों के नाम से पीएम आवास योजना के नाम पर पांच लाख डकारे

Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The house was built in 150 square yards, yet five lakh rupees were spent in the name of PM Awas Yojana in the name of two unmarried sons.
भिवानी। एक व्यक्ति की डेढ़ सौ वर्गगज में कोठी होने के बावजूद उसने अपने दो अविवाहित बेटों के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के फर्जी दस्तावेजों पर दोहरा लाभ लेकर पांच लाख रुपये डकार डाले। मामले में सीएम विंडो में शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उपकेंद्र ने जांच की थी। इसके बाद इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिटी थाने में दर्ज हुई शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी कॉलोनी का ही सतवीर का ग्वार फैक्टरी वार्ड 19 में 200 वर्गगज की भूमि है, जिसमें करीब डेढ़ सौ वर्गगज में 2017 से पहले ही कोठी बनी हुई है। सतबीर के परिवार में दो अविवाहित बेटे साहिल और विवेक हैं। सतबीर ने 2017 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के सर्वे के दौरान भूमि का झूठा एग्रीमेंट साहिल और विवेक के नाम बनवाकर दोनों बेटों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ढाई-ढाई लाख कुल पांच लाख रुपये का लाभ ले लिया। जबकि पीएम आवास योजना के नियमों के तहत पति, पत्नी और अविवाहित संतान एक ही परिवार माना जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा पीएम आवास योजना का एक परिवार एक ही बार लाभ ले सकता है। पीएम आवास योजना में मकान का निर्माण केवल अपनी भूमि पर ही किया जा सकता है। आवेदक सदस्य या परिवार ने इससे पहले कोई मकान निर्माण के लिए किसी अनुदान राशि नहीं लेना भी नियम में शामिल है। मगर सतबीर ने साहिल और विवेक के नाम पर डेढ़ सौ गज में कोठी होने के बावजूद पांच लाख रुपये अनुदान लेकर सरकारी धन का दुरुपयोग और गबन किया। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सतवीर के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed