फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The boys in the girls competition to XII

बारहवीं में लड़कियों ने दी लड़कों को कड़ी टक्कर

Thu, 29 May 2014 12:21 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Thu, 29 May 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजों ने बच्चों की झोली खुशियों से भर दी है। 12वीं की परीक्षा में अधिकांश बच्चे सफल रहे। कामर्स और साइंस संकाय के नतीजे शानदार रहे। कला वर्ग में भी 90 प्रतिशत की दहलीज पार करने वालों की संख्या बढ़ी है। टॉपर्स की लिस्ट में लड़कों को लड़कियों से कड़ी चुनौती मिली है।
विज्ञापन


कला संकाय में सभी को पछाड़ते हुए वैश्य मॉडल की प्रतिभा सोनी 95 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहीं। कामर्स में बीआरसीएम बहल के दिव्यांश अग्रवाल को 96.4 और विज्ञान में भिवानी पब्लिक स्कूल के यश चावला को 95.2 अंक प्राप्त हुए। पिछले कई दिनों से जारी उधेड़बुन के चलते बच्चों में रिजल्ट की बेकरारी बढ़ती जा रही थी। बुधवार को दोपहर जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई, अपने मार्क्स जानने के लिए हर कोई इंटरनेट, मोबाइल पर सर्चिंग में जुट गया। पहले अपने मार्क्स देखे और फिर अन्य साथियों के रिजल्ट खंगालने लगे।
विज्ञापन


सफल छात्र-छात्राओं की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। सपनों की उड़ान भरने के लिए लालायित बच्चों के पांव मानो जमीन पर नहीं पड़ रहे थे। बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद बच्चे एक-दूसरे को बधाई देने के लिए निकल पड़े। जैसे ही स्कूलों में दोस्तों से भेंट हुई, बच्चे सेलिब्रेशन में जुट गये। अध्यापकों को मिठाई खिलाई और कुशल मार्गदर्शन के लिए चरण छूकर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें कैसा रहा शहर के विभिन्न स्कूलों का रिजल्ट :  
वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल : 12वीं में विद्यालय के 241 बच्चों ने हिस्सा लिया था। सभी बच्चे सफल रहे। विज्ञान वर्ग में दीपक कुमार ने सर्वाधिक 95 फीसदी अंक पाये। दूसरे स्थान पर एकता तंवर को 94.8 व तीसरे स्थान पर रहे सुमित जैन को 94 प्रतिशत अंक मिले। कामर्स में रिषु जैन ने 96, रजत कौशिक ने 95.8, रिया ने 95.6 और कला वर्ग में प्रतिभा सोनी ने 95, देवेश्वर ने 91 व पूजा दलाल ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रधानाचार्य ओपी जोशी के मुताबिक 27 बच्चों को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। उन्होंने बेहतरीन रिजल्ट का श्रेय अध्यापकों व बच्चों की मेहनत को दिया है।

केएम पब्लिक स्कूल : यहां 277 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें 23 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। कामर्स में अंकिता ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। कला में हर्ष मित्तल को सर्वाधिक 80.2 अंक हासिल हुए। विज्ञान वर्ग में चेतन व सूर्यप्रताप को 94.6, महिमा चौहान को 92.2 व श्रेया ने 92 फीसदी अंकों के साथ कामयाबी पायी। प्राचार्य अलका वर्मा व मैनेजर विजय कुमार ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।

भिवानी पब्लिक स्कूल : परीक्षा में 79 बच्चों शामिल हुए थे। प्रबंध समिति के निदेशक आशा पाहुजा व सचिव डीआर पाहुजा के मुताबिक विद्यालय का रिजल्ट 97.4 फीसदी रहा। 76 बच्चों ने सफलता पायी। कामर्स में दो बच्चे फेल रहे, जबकि एक को कंपार्टमेंट मिली है। कामर्स में तमन्ना श्योराण में 96 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर बनीं। 95.4 प्रतिशत अंकों से लवनेश रहेजा द्वितीय व 94.4 प्रतिशत के साथ मोहित मोदी तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान में यश चावला को 95.2, नकुल शर्मा को 92.8 व सिद्धार्थ श्रीधर को 91.2 प्रतिशत अंक मिले।

हलवासिया विद्या विहार : विद्यालय के नॉन मेडिकल वर्ग में ऋषभ दलाल को 94.6, मेडिकल वर्ग में आकांक्षा को 89.2, वाणिज्य संकाय में सुषमा शर्मा को 93.8 व कला वर्ग में रजत जोशी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ अपने वर्ग में टॉप किया। प्रेरणा, नुकुल गुप्ता, मिलन गुप्ता, अदिति अग्रवाल, राधिका, ऐकेश, ऋषभ अरोड़ा, अभिनव गोयल, राधिका कोकड़ा, वैभव सांघी, दीपांशु सिंह, ईशा अरोड़ा, अलख महत्ता, पल्लवी गर्ग समेत 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय निदेशिका वीणा सुरेका, प्राचार्य वीणा सैनी, कार्यकारी निदेशक रवीन्द्र कुमार, प्रशासक राजकुमार सैनी, प्रबंधक शिवशंकर कसेरा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जतायी।

दिल्ली पब्लिक स्कूल : 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 51 बच्चों ने हिस्सा लिया था। सभी बच्चे सफल रहे। प्राचार्य डा.अनिता शर्मा के मुताबिक विद्यालय के नेहा, अनुराग, पार्थ गुप्ता, अदिति यादव, दीक्षा ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। नेहा खटकड़ ने 93 फीसदी अंक पाकर विज्ञान संकाय में विद्यालय में टॉप किया। वाणिज्य वर्ग में दीक्षा को 91.4 व कला वर्ग में अदिति यादव ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ फीसदी रही।


पब्लिक स्कूल बाल भवन : सीबीएसई की परीक्षा में विद्यालय के विज्ञान संकाय में निकिता व शुभांगी ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर रही कणिका को 90 व पूजा अग्रवाल को 86 प्रतिशत अंक मिले। वाणिज्य संकाय में पूजा ने 79 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि रसायन विज्ञान में 4, संगीत में 13, भौतिकी में 2 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed