फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in a rented house

Bhiwani News: किराये के मकान पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in a rented house
भिवानी। शहर के तेजीवाड़ा मोहल्ला में किराये के मकान में एक महिला के साथ रह रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से शव लटका मिला। मृतक के पिता ने बेटे की मौत के लिए फ्लेक्स बोर्ड दुकान संचालक व महिला को जिम्मेदार ठहराया है। शहर थाना पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में आरोपी महिला व फ्लैक्स बोर्ड दुकान संचालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हनुमान गेट गली नंबर दो निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसका बेटा 24 वर्षीय सूरज बजाज फ्लैक्स बोर्ड वाले ब्रजभूषण के पास नौकरी करता था। ब्रजभूषण की ओर से किराये पर तेजीवाड़ा में एक मकान में पिछले एक साल से पुष्पा नामक महिला के साथ रहता था। वीरवार रात करीब साढ़े 12 बजे उसके पास ब्रजभूषण का फोन आया कि उसके बेटे ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उसका बेटा दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत के जिम्मेदार ब्रजभूषण और पुष्पा है। पीड़ित ने बेटे की मौत पर न्याय की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के पिता विनोद की शिकायत पर आरोपी ब्रजभूषण और पुष्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed