फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The board has extended the last date for uploading annual exam marks online

Bhiwani News: बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड करने की बढ़ाई अंतिम तिथि

Fri, 30 May 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
The board has extended the last date for uploading annual exam marks online
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी राजकीय, अराजकीय विद्यालय, गुरुकुलों, विद्यापीठों की ओर से शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यालय छह जून तक ऑनलाइन अंक अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी राजकीय, अराजकीय विद्यालय, गुरुकुल, विद्यापीठों को शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर छह जून कर दिया गया है।
विज्ञापन

सभी संबंधित संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आईडी, पासवर्ड से लॉगिन करते हुए समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्र-छात्राओं को बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed