फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The bike crashed into a tree, killing two young men

पेड़ से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत

Tue, 08 Jul 2014 12:16 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Tue, 08 Jul 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले आए अंधड़ में कीकर का पेड़ टूटकर गिरा था, लेकिन वन विभाग ने उसे उठाने की जहमत नहीं की। इसका खामियाजा दो युवकों को जान देकर भुगतना पड़ा। बीच सड़क पड़े पेड़ से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा रविवार रात हुआ। वन विभाग की लापरवाही की वजह से एक परिवार का तो घर का चिराग ही बुझ गया, जो अपने-माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे वन विभाग की लचर कार्यप्रणाली को कोस रहे हैं। दोनों परिवारों के सदस्य वन विभाग को कोस रहे हैं कि यदि वन विभाग के कर्मचारी उस पेड़ को जल्दी उठा लेते तो यह हादसा नहीं होता और उनके पुत्रों की जान बच सकती थी। ग्रामीण भी इस हादसे के पीछे वन विभाग को ही जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन


ईशरवाल-भिवानी सड़क मार्ग पर गांव देवास और ईशरवाल के बीच रविवार रात को एक मोटरसाइकिल सड़क के बीचों-बीचों पड़े पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार गांव देवास निवासी 17 वर्षीय स्वीन पुत्र चांदवीर तथा गांव बिधनोई निवासी प्रीतम की मौत हो गई। स्वीन अपनी बहन जनता का इकलौता भाई था। जानकारी के अनुसार स्वीन के चाचा की ईशरवाल में मिठाई की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम भी वहीं पर काम करता था। रविवार की रात को स्वीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान से वापस अपने गांव देवास जा रहा था। उसके साथ मोटरसाइकिल पर प्रीतम भी था। रात को आठ बजे का समय था। मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को यह कतई आभास नहीं था कि सड़क के बीच में कोई कीकर का पेड़ भी पड़ा होगा। दोनों दुकान से ठीक-ठाक चले थे कि रास्ते में उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर में दोनों युवकों की मौत हो गई। इस बारे में वन विभाग के रेंज ऑफिसर ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने अभी ज्वाइन किया है और उनको हादसे के बारे में जानकारी नहीं है। वे इस बारे में वन गार्ड से पता करवाएं और जरूरी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed