फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The bedsheet press machine in the laundry of civil hospital broke down, the bedsheets were drying with the fan.

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल की लॉन्ड्री में चादर प्रेस मशीन खराब, पंखे से सूख रही चादर

Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
The bedsheet press machine in the laundry of civil hospital broke down, the bedsheets were drying with the fan.
नागरिक अस्पताल में ​स्थित  लॉड्री प्लांट में सुखती चदरें। 
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की लॉन्ड्री में चादर प्रेस मशीन खराब पड़ी है। इसकी वजह से पंखों के सहारे ही चादर सुखाई जा रही हैं। लॉन्ड्री में फुली ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीनें हैं।
विज्ञापन

मशीन के खराब होने के कारण धोबी अब सेमी वॉशिंग मशीनों के सहारे ही अस्पताल की बेडशीट, चादर और अन्य दैनिक प्रयोग होने वाले कपड़ों को धो रहे हैं। सर्दी के मौसम में चादरों को पंखें के सहारे ही सुखाया जा रहा है। लॉन्ड्री में रोजाना ही करीब 200 से 250 चादर रोजाना धुलाई के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की लॉन्ड्री में फुली वॉशिंग मशीन के साथ-साथ टिंबर मशीन पुरानी हो चुकी है। क्योंकि फुली वाॅशिंग मशीन की क्षमता लगभग 60 किलो है। इसमें एक बार में 100 से 150 बेडशीट को धोया जा सकता है। जबकि सेमी वॉशिंग मशीन की क्षमता मात्र 14 किलो है, जोकि एक बार में लगभग 30 से 35 बेडशीट को धोने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनाया जा चुका है। जिसके बाद इसकी क्षमता 720 बेड की हो गई है। अगर ऐसे मं लॉन्ड्री की क्षमता पहले से काफी घट गई है। ऐसे में मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाली चादर व अन्य कपड़ों की आपूर्ति कर पाना संभव नहीं होगा।
क्या है फुली, सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन और टिंबर मशीन
तकनीक के आधार पर वाॅशिंग मशीन दो प्रकार की होती है, फुली ऑटोमेटिक या सेमी ऑटोमेटिक। फुली ऑटोमेटिक वाॅशिंग मशीन कपड़े अंदर डालने के बाद स्वतः धोती और सुखाती है। लेकिन सेमी ऑटोमेटिक वाॅशिंग मशीन में आपको टब में कपड़े निकाल ड्रायर में डालने होते हैं। सेमी वॉशिंग मशीन को अधिकतर घरों में उपयोग किया जाता है, हालांकि घरों में भी आजकल फुली ऑटोमेटिक मशीनों को उपयोग किया जाने लगा है। टिंबर मशीन कपड़ों की धुलाई के बाद उन कपड़ों को व्यवस्थित करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इस मशीन में एक तरह से कपड़ा प्रेस किया हुआ तैयार होता है। इसके बाद उस कपड़े को इस्तेमाल में लाया

लॉन्ड्री में मशीन की स्थिति
लॉन्ड्री में एक फुली ऑटोमेटिक मशीन है।
लॉन्ड्री में तीन सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीनें हैं।
लॉन्ड्री में एक चादर प्रेस मशीन काफी सालों से खराब पड़ी है।
ये है सप्ताह भर में मरीजों के बेड पर चादर बदलने का शेड्यूल

: सोमवार को बैंगनी रंग।

: मंगलवार को इंडिगो रंग।
: बुधवार को नीले रंग।
: वीरवार को ग्रीन रंग।
: शुक्रवार को पीले रंग।
: शनिवार को पीले रंग।
: रविवार को पीच रंग की चादरें दी जाती हैं।
जिला नागरिक अस्पताल की लॉन्ड्री में चादर प्रेस मशीन काफी अर्से से खराब पड़ी है। इसके अलावा लॉन्ड्री में ऑटोमेटिक मशीनें भी काफी पुरानी हैं। सर्दी के दौरान चादर व अन्य कपड़ों की धुलाई के बाद उन्हें सुखाने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
- सरोज देवी, नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article