फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The administration removed the torn national flags on government institutions

Bhiwani News: प्रशासन ने उतरवाए सरकारी संस्थाओं पर लगे फटे राष्ट्र ध्वज

Tue, 10 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The administration removed the torn national flags on government institutions
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पर तिरंगा उतारने के बाद खाली खड़ा तिरंगा लगाने के लिए लगा
बहल। सरकारी संस्थाओं पर फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय व राजकीय कन्या विद्यालय के भवन से फटा राष्ट्र ध्वज उतरवा दि। हालांकि, दोनों संस्थाओं पर अभी नया तिरंगा नहीं फहराया है। अधिकारियों का कहना है कि तिरंगे की व्यवस्था होते ही सम्मान सहित फहराया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बहल युवा एकता संगठन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व विद्यालय प्रशासन को चेताया था कि अगर दो दिन में फटे हुए तिरंगे को नहीं उतारा गया तो संगठन सदस्य तिरंगे को सम्मान दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि भविष्य में तिरंगे के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी व तिरंगा फहराने संबंधी जो भी नियम हैं उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। वहीं, तिरंगा एकेडमी के संचालक अशोक कुमार ने कहा कि प्रशासन को सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर लगे तिरंगे की उचित देखभाल के लिए अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed