फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The 101-day program was inaugurated by taking out a procession from the 12 gates of the city

Bhiwani News: शहर के 12 दरवाजों से परिक्रमा निकाल किया 101 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

Mon, 26 May 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The 101-day program was inaugurated by taking out a procession from the 12 gates of the city
हनुमान जोहड़ी मंदिर में महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते महंत व अन्य। 
भिवानी। हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में रविवार से 101 दिवसीय धार्मिक व सामाजिक परिक्रमा का आगाज हुआ। जानकारी देते हुए पुजारी ध्यानदास महाराज ने बताया क यह परिक्रमा हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर से बालयोगी महंत चरणदास महाराज के नेतृत्व में शुरू हुई है।
विज्ञापन

शहर के रोहतक गेट, महम गेट, दादरी गेट, तिगड़ाना गेट, हांसी गेट, रेल दरवाजा, दिनोद गेट, देवसर गेट, हलवास गेट, पतराम गेट, हनुमान गेट, बेरी गेट, बावड़ी गेट सहित 12 दरवाजों व रास्ते में आने वाले विभिन्न मंदिरों को प्रणाम करते हुए वापिस हनुमान जोहड़ी मंदिर में ही संपन्न होगी।
विज्ञापन

बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने बताया कि यह परिक्रमा रविवार को महर्षि कश्यप जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण से शुरू होकर भगवान श्रीकृष्ण जलवा महोत्सव 3 सितंबर तक लगातार 101 दिनों तक जारी रहेगी। जो कि रोजाना सुबह सवा 5 बजे से हनुमान जोहड़ी मंदिर से रवाना होगी तथा छोटी काशी भिवानी की परिक्रमा पूरी करते हुए साढ़े 6 बजे मंदिर में ही संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान प्रतिदिन यज्ञ, योग, सत्संग, पूजा एवं प्रार्थना कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed