फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students met the DC to seek the cancellation of the mathematics teacher's transfer.

Bhiwani News: गणित शिक्षिका के तबादले को रद करने के लिए डीसी से मिले छात्र

Sat, 17 Oct 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Students met the DC to seek the cancellation of the mathematics teacher's transfer.
भिवानी। ढाणी हनुमान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों और अभिभावकों ने उपायुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने गणित अध्यापिका सुमन का तबादला रद करने की गुहार लगाई है। शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थी लघु सचिवालय परिसर में उपायुक्त से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शिक्षिका सुमन पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों ने शिक्षिका के तबादले को रद कर उन्हें वापस स्कूल बुलाने का अनुरोध किया। आठवीं के छात्र विवेक, समर, सूरज और धीरज ने पत्र में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षिका सुमन पर निराधार आरोप लगाकर बिना जांच उनका तबादला कर दिया गया। छात्रों ने सुमन को कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित शिक्षिका बताया। उनके अनुसार, शिक्षिका के जाने से स्कूल का अनुशासित माहौल बिगड़ गया है। इससे सभी छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

60 छात्रों ने ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
उपायुक्त को सौंपे गए निवेदन पत्र पर कुल 60 छात्रों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें कक्षा आठ (ए और बी) तथा कक्षा छह (ए) के विद्यार्थी शामिल हैं। छात्रों ने अपनी शिक्षिका को वापस स्कूल में नियुक्त करने की मांग की है। वे शिक्षिका के स्थानांतरण को रद करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed