फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students did road jam in Bhiwani

भिवानी: सीबीएलयू यूनिवर्सिटी की छात्राओं से रोडवेज बस परिचालक ने की बदतमीजी, गुस्साई छात्राओं ने लगाया जाम

Mon, 15 Nov 2021 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 06:47 PM IST
सार

सीबीएलयू यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बस परिचालक पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए भिवानी-हांसी मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। छात्राओं ने रोडवेज बसें यूनिवर्सिटी गेट पर नहीं रोकने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Students did road jam in Bhiwani
सड़क जाम कर बैठीं छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले में भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे प्रेमनगर स्थित निर्माणाधीन चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी (सीबीएलयू) परिसर के गेट पर सैकड़ों विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने रोडवेज व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं ने रोडवेज परिचालक पर उनसे बदतमीजी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


वहीं छात्राएं यूनिवर्सिटी गेट पर रोडवेज की बसें नहीं रोकने से भी नाराज थी। गुस्साई छात्राओं ने रोडवेज प्रशासन से कर्मचारियों के रवैये को सुधारने और रोडवेज बसों का यूनिवर्सिटी गेट पर ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। विद्यार्थियों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगाया। इसके बाद पुलिस के समझाने पर विद्यार्थी जाम खोलने के लिए तैयार हुएँ 
विज्ञापन


भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सड़क पर जाम लगाने की सूचना पाकर सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गुस्साई छात्राओं ने बताया कि यूनिवर्सिटी में फिलहाल स्नातकोत्तर व स्नातक के करीब सात कोर्सों की कक्षाएं लग रही हैं। जहां रोजाना ही करीब एक हजार विद्यार्थी गांव प्रेमनगर स्थित निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को करीब ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राएं भिवानी-हांसी मुख्य सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने जाम लगाने वाले विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, मगर गुस्साए विद्यार्थी शांत नहीं हुए। फिलहाल भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग बंद किया हुआ था। इसके बाद रोडवेज जीएम ने फोन पर छात्राओं से बात की तब वे जाम खोलने के लिए तैयार हुईं।

ये हैं मांगें
यूनिवर्सिटी की छात्रा पूजा, रितू, मनीषा, उषा, काजल, रवीना, मोनिका, मीना, राजीव ने बताया कि भिवानी-हांसी मांग पर गांव प्रेमनगर स्थित यूनिवर्सिटी शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर है, जहां से शहर व शहर पहुंचकर अपने गांव आनाजाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में यूनिवर्सिटी के गेट कोई भी प्राइवेट व रोडवेज की बसें नहीं रुक रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों घर पहुंचने में काफी देरी हो जाती है। विद्यार्थियों ने सभी बसों के ठहराव किए जाने, यूनिवर्सिटी गेट पर स्थायी तौर पर बस स्टॉप बनाए जाने व छात्राओं के लिए स्पेशल बसें चलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें ः नारनौल में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत


रोडवेज कर्मचारियों का रवैया सही नहीं 
एबीवीपी के छात्र नेता प्रवीण बूरा और अजय मंढाणा ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों का रवैया छात्र-छात्राओं के प्रति सही नहीं है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। रोडवेज बस परिचालक छात्राओं से बदतमीजी से पेश आ रहे हैं, जबकि यूनिवर्सिटी के गेट से काफी दूर बसें रोकी जा रही हैं, जो छात्राओं के साथ भद्दा मजाक है। इस तरह का रवैया छात्राओं के अंदर आक्रोश बढ़ा रहा है और सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी मजाक बन गया है। 

फोन पर की रोडवेज महाप्रबंधक ने जाम लगाने वालों से बात
सोमवार को रोडवेज महाप्रबंधक मनोज कुमार ने भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जाम लगाने वाले विद्यार्थियों से फोन पर बात की और उनकी समस्या सुनी। रोडवेज महाप्रबंधक ने विद्यार्थियों से रोड पर लगाए जाम को खोलने का अनुरोध किया और उनकी बसों के ठहराव की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद विद्यार्थियों ने सड़क पर करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed