{"_id":"66998a0c127a48f5ef036cd9","slug":"strictness-of-traffic-police-police-tightened-its-grip-on-those-writing-names-on-vehicles-also-checked-school-vehicles-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120310-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, वाहनों पर नाम लिखने वालों पर कसा पुलिस ने शिकंजा, स्कूली वाहन भी जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, वाहनों पर नाम लिखने वालों पर कसा पुलिस ने शिकंजा, स्कूली वाहन भी जांचे
Fri, 19 Jul 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
शहर के घंटाघर चौक पर वाहनों पर लगे स्टीकर उतारते पुलिसकर्मी।
भिवानी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर जाति, नाम व पद छपवाकर घूमने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसके अलावा स्कूली वाहनों की भी इस दौरान गहनता से जांच की गई। इस दौरान स्कूली वाहनों के अंदर बच्चों की संख्या और सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।
शहर के घंटाघर चौक पर वीरवार दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की जांच की। इस दौरान स्कूली वाहनों के अंदर बच्चों की संख्या जांची और क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए। वहीं वाहनों पर नाम की पट्टी लगाने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान कई वाहनों पर के शीशे पर लगी नामों की पट्टी को भी उखाड़ा गया।
जिला यातायात पुलिस थाना के एसआई मनोज कुमार, एएसआई सीताराम ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी वाहनों पर किसी भी तरह के नामों की पट्टी व स्टीकर लगाना गैर कानूनी है। पुलिस जांच के दौरान ऐसे वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।