{"_id":"69a1fd4edd6e379d9e08346b","slug":"standards-on-the-shelf-life-is-being-jeopardized-under-the-guise-of-junk-bhiwani-news-c-21-1-hsr1034-820695-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ताक पर मानक... कबाड़ की आड़ में जीवन से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ताक पर मानक... कबाड़ की आड़ में जीवन से खिलवाड़
विज्ञापन
भिवानी। शहर के आवासीय क्षेत्र बावड़ीगेट में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कबाड़ की आड़ में जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। कबाड़ के ढेर के बीच पॉकेट गैस लाइटर तुड़वाने का काम किया जा रहा था। इन सभी में थोड़ा-थोड़ा ज्वलनशील तरल पदार्थ भरा था। इस हादसे ने प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। बीते साल भी कबाड़ की एक दुकान में आग लगी थी।
बावड़ीगेट क्षेत्र में लंबे समय से कबाड़ का कारोबार किया जा रहा है। इसके पास ही स्थित सिंगीकाट बस्ती में बड़ी तादाद में झुग्गी-झोपड़ियां हैं। इनमें रहने वाले परिवार कबाड़ बीनकर गुजारा चलाते हैं। सर्कुलर रोड और सिंगीकाट बस्ती की झुग्गियों के आसपास भी भारी मात्रा में कबाड़ खुले में पड़ा है। यहां आग लग जाए तो बचाव के कोई ठोस प्रबंध नहीं हैं।
मासूम के हाथों में थमाई जिम्मेदारी
बावड़ीगेट निवासी डेनी ने बताया कि झुग्गियों में रहने वाले बच्चे कचरा बीनकर यहां बेचने के लिए लाते हैं। दुकानों पर पड़े कबाड़ को छांटने के लिए भी नाबालिग बच्चों को लगा दिया जाता है। बदले में उन्हें कुछ रुपये दे दिए जाते हैं। शुक्रवार को बच्चों से पॉकेट गैस लाइटर को तुड़वाया जा रहा था। उस वक्त तीन किशोर लड़कियां और पांच किशोर भी मौके पर मौजूद थे। इनमें से तीन दीवार फांदकर भाग गए। अन्य पांच बच्चों में एक मामूली झुलसने के साथ ही धुएं की वजह से बेहोश हो गया जिसे पहले निजी अस्पताल ले गए। वहां से नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
छह कर्मचारियों ने बुझाई आग
जिला दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के छह कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। इनमें फायर ऑपरेटर अजय, संजय, उमेश राठी, गौरव शर्मा और विकास व अन्य शामिल थे। शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं। इन्होंने दो-दो फेर लगाकर आग को बुझाया।
सर्कुलर रोड पर लगा जाम, रूट किया डायवर्ट
आग और धुएं के कारण सर्कुलर रोड पर वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंचे जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक संजय कुमार ने अग्रसेन चौक की ओर से दादरी गेट जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया। एक ओर का रास्ता पुलिस वाहन खड़ा कर बंद कर दिया गया। ऐसे में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रही।
बस्ती के अधिकांश बच्चे भीख मांगने व कबाड़ बीनने में शामिल
प्रशासन भले ही बाल अधिकार संरक्षण के दावे करता हो लेकिन बावड़ीगेट और सिंगीकाट बस्ती के अधिकांश बच्चे सुबह स्कूल जाने के बजाय शहर की फुटपाथों पर कबाड़ बीनते नजर आते हैं। कुछ बच्चों को उनके अभिभावकों ने भीख मांगने में लगा रखा है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आग की घटना के संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। घायल बच्चों की हालत में सुधार है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उसका पता करवाया जा रहा है।
-- --
दमकल विभाग को डायल 112 से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया। कर्मचारियों की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। - रमन कुमार, जिला दमकल अधिकारी भिवानी।
-- --
स्लम इलाकों में बाल श्रम, बच्चों से भीख मंगवाने और कचरा बीनने की रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। ऐसे क्षेत्रों में और अधिक सतर्कता बढ़ाई जाएगी। - महेश कुमार, एसडीएम भिवानी।