{"_id":"64b6df11837ad683160c9a84","slug":"social-boycott-of-those-who-converted-to-religion-by-panchayat-bhiwani-news-c-21-hsr1027-180412-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पंचायत कर धर्म परिवर्तन करने वालों का किया सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पंचायत कर धर्म परिवर्तन करने वालों का किया सामाजिक बहिष्कार
Wed, 19 Jul 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांव में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण।
तोशाम (भिवानी)। गांव सिढान में छह लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता के बीच गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने वाले व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया है। पंचायत ने थाना प्रभारी को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में गांव के ही दो लोगों को धर्म परिवर्तन का एजेंट बताया है।
मंगलवार को धर्म परिवर्तन के मामले में गांव सिढान में पंचायत हुई। पंचायत में बताया कि गांव के छह व्यक्तियों ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। संबंधित लोगों को पंचायत में बुलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि छह व्यक्तियों ने धर्म परिवर्तन कर लिया है जो कि गलत है। लेकिन वे अडिग रहे और नहीं माने। इसके बाद पंचायत में ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को जल्द से जल्द अपना पहले वाला धर्म अपनाने का अल्टीमेटम दिया व वापस धर्म न अपनाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
इस बारे में सरपंच अजीत शर्मा ने बताया कि अपना धर्म वापस अपनाने के लिए अल्टीमेटम दिया है अन्यथा कानूनी कार्रवाई करवाई की जाएगी। इस बारे में धर्म परिवर्तन करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, मन का परिवर्तन किया है, जिससे उनकी सभी बुराई छूट गईं। इस प्रकरण के बारे में जब तोशाम पुलिस थाना के एसएचओ सुखबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
भारत धर्म निरपेक्ष देश है। यहां जबरन धर्म परिवर्तन कराना एक अपराध है, लेकिन अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करना कोई अपराध नहीं है। पंचायत अगर उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार का सार्वजनिक निर्णय लेती है तो गलत है ऐसे में निर्णय लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
- एडवोकेट जयमल सिंह, पूर्व सदस्य घुमंतू जाति बोर्ड।