फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dispose of pending cases quickly: SP

लंबित मामले जल्द निपटाएं : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending cases quickly: SP
भिवानी। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने सोमवार को कार्यालय में डीएसपी, सीआईए व अन्य अपराध शाखा इकाइयों के प्रभारी तथा थाना-चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध की स्थिति, लंबित अभियोगों और अपराध रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने लंबित अभियोगों की नियमित समीक्षा, गंभीर मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, साक्ष्य जुटाने और जांच निर्धारित समय में पूरी करने को कहा। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए लंबित मामलों में अनावश्यक देरी रोकने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था की समीक्षा में प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


नशे और अवैध हथियार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
मादक पदार्थों की बिक्री व आपूर्ति से जुड़े छोटे-बड़े नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा गया। बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने और उनकी आपूर्ति करने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मोस्ट वांटेड, इनामी और उद्घोषित अपराधियों की सूची अपडेट कर विशेष टीमों से लक्षित कार्रवाई करने को कहा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सहयोगियों, अपराध में प्रयुक्त संसाधनों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए। थाना-चौकी प्रभारियों को रात्रि गश्त, नाकाबंदी और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच प्रभावी करने को कहा गया। साइबर अपराध में तकनीकी साक्ष्यों, ठगी की रकम को तलाशकर खातों को फ्रीज कराने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed