फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Singhani's Ideal International School, which came into the headlines due to Manisha's death case, closed down, promised parents to provide TC and documents.

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले से सुर्खियों में आया सिंघानी का आइडियल इंटरनेशनल स्कूल बंद, अभिभावकों को टीसी व दस्तावेज देने का दिया भरोसा

Fri, 13 Mar 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Singhani's Ideal International School, which came into the headlines due to Manisha's death case, closed down, promised parents to provide TC and documents.
ढिगावामंडी। बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में सुर्खियों में आया सिंघानी का आइडियल इंटरनेशनल स्कूल अब बंद हो गया है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की संख्या में कमी और अपरिहार्य वित्तीय कारणों का हवाला देते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यालय का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अभिभावकों को संदेश भेजकर सूचना दी गई है वहीं स्कूल बंद होने की जानकारी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

आइडियल इंटरनेशनल स्कूल सिंघानी के प्रधानाचार्य हरि सिंह की ओर से आठ मार्च को अभिभावकों के पास भेजा गया संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि छात्रों की संख्या में कमी और अपरिहार्य वित्तीय कारणों के चलते स्कूल प्रबंधन समिति और सोसाइटी ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यालय को बंद करने का निर्णय लिया है। संदेश में यह भी कहा गया है कि सत्र 2025-26 की समाप्ति के बाद विद्यालय का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संदेश में अभिभावकों को यह भी आश्वस्त किया गया है कि विद्यालय प्रशासन बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय पर स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे समय रहते अपने बच्चों का प्रवेश अन्य विद्यालयों में करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा इसी विद्यालय में छोटे बच्चों को पढ़ाती थी। 11 अगस्त 2025 की सुबह वह अपने घर से विद्यालय गई थी लेकिन छुट्टी के बाद वापस घर नहीं लौटी। 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस मामले की जांच तीन सितंबर से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed