{"_id":"5d3ded378ebc3e6d1b73f64f","slug":"shopkeeper-pistol-bhiwani-news-rtk508008880","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले घेवर लिया, फिर दुकानदार पर हमला कर तानी पिस्तौल, नाका तोड़ भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले घेवर लिया, फिर दुकानदार पर हमला कर तानी पिस्तौल, नाका तोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन
दुकानदार पर हमले के लिए पिस्तौल निकालता हमलावर सीसीटीवी में हुआ कैद।
- फोटो : Bhiwani
रात करीब एक बजे बस स्टैंड के सामने आर्य मिष्ठान भंडार के सामने दिल्ली नंबर की स्कोडा गाड़ी में आए तीन युवकों ने पहले घेवर लिया और फिर दुकानदार पर हमला किया। दुकानदार ने विरोध किया तो उस पर पिस्तौल तान दी। विवाद के दौरान दुकानदार ने आरोपी की पिस्तौल छीन ली। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही बदमाश दिल्ली रोड पर भाग निकले। पुलिस ने पीछा भी किया मगर बदमाश खरक चौकी पुलिस का नाका तोड़ फरार हो गए।
बस स्टैंड सामने आर्य मिष्ठान भंडार पर कार से आए तीन युवकों ने एक किलो घेवर खरीदा। इसी दौरान एक युवक काउंटर पर पांव रखकर खड़ा हो गया। दुकानदार सर्वेश ने इसका विरोध किया तो झगड़ा करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली। उसने पिस्तौल की बट से हमला भी किया। इसी दौरान दुकान संचालक ऋषिदत्त वहां पहुंच गया और पिस्तौल लिए युवक को धक्का मारकर गिरा दिया। जिसके बाद दुकान के अंदर युवकों और दुकानदार के बीच हाथापाई हुई। ऋषिदत्त ने बताया कि एक युवक बाहर जाकर दोबारा पिस्तौल लोड करके लाया। वहां गोली चला पाता, उससे पहले ही उसकी पिस्तौल छीन ली और पुलिस को सूचित किया। पुलिस आने से पहले ही तीनों बदमाश पहले भिवानी शहर की ओर भागे और एमसी कॉलोनी मोड़ केपास से ही वापस मोड़कर आए और दिल्ली की ओर भाग गए।
पुलिस की एक पीसीआर बदमाशों की गाड़ी का पीछा कर रही थी तो फोन कर खरक चौकी पुलिस को भी अलर्ट किया गया। खरक चौकी के पास मुख्य मार्ग पर नाका भी लगाया गया। बदमाश नाके का तोड़ते हुए वहां से भाग निकले। बैरिकेड को टक्कर मारने के दौरान उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हुई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
मारपीट और धमकी देने की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सुबह दुकान पर सफाई के दौरान झाडू निकालते समय कारिंदों को एक जिंदा कारतूस भी मिला। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया।
दिल्ली नंबर की कार में आए युवकों में से एक ने काउंटर पर पांव रखा था। जिस पर उनका विवाद हुआ। इसी दौरान पिस्तौल निकाल ली। पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा किया मगर वे खरक नाके को तोड़कर भाग निकले। तीनों के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
सतबीर सिंह, एसएचओ, शहर थाना