फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seven boxers reached the semi-finals

स्ट्रैंड्जा टूर्नामेंट: भिवानी के सचिन सहित सात मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचे, आज होगा मुकाबला

Fri, 09 Feb 2024 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 09 Feb 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Seven boxers reached the semi-finals
भिवानी। बुल्गारिया में चल रहे 85वें स्ट्रैंड्जा टूर्नामेंट में 57 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी मुक्केबाज सचिन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब शनिवार को उसका यूक्रेन के मुक्केबाज से मुकाबला होगा। स्ट्रैंड्जा टूर्नामेंट में सचिन सहित सात मुक्केबाज अपने-अपने भार वर्ग में सेमीफाइल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बता दे कि स्ट्रैंड्जा टूर्नामेंट में भिवानी के पांच मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था। इनमें 57 किलोग्राम भार वर्ग में धनाना की साक्षी के अलावा मिताथल के मुक्केबाज ललित, जुगनू और सचिन शामिल थे, जबकि प्रीति पहले ही बाहर हो चुकी थी। इनमें केवल मिताथल का 57 किलोभार वर्ग में सचिन सेमीफाइनल में पहुंचा है। बाकी चार बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

मिताथल निवासी सचिन के कोच अनिल टेकराम ने बताया कि स्ट्रैंड्जा के समीफाइनल में 51 किलोग्राम भार वर्ग में अमित पंघाल, 54 किलोग्राम भार वर्ग में ललित, 67 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, 71 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश, 75 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक, 80 किलोग्राम भार वर्ग में अभिमन्यु पहुंचे हैं। अनिल टेकराम ने बताया कि सचिन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हैं। उससे शनिवार के मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed