{"_id":"678a8674758f701fea0f6b33","slug":"search-campaign-launched-against-drug-addiction-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128717-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नशे पर अंकुश लगाने के लिए टीम ने की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नशे पर अंकुश लगाने के लिए टीम ने की छानबीन
Fri, 17 Jan 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। पुलिस ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए गांव रोहनात में पुलिस, स्वैग कमांडो, डॉग स्क्वायड ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। हालांकि अभियान में पुलिस को कुछ नहीं मिला। थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड, कमांडो, महिला पुलिस दलबल सहित गांव रोहनात पहुंचे और नशे के संदेह के आधार पर घरों की छानबीन की। उन्होंने बताया कि नशे की कमर तोड़ने के अभियान चलाया गया है। नशा मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण को कहा कि नशा बेचने या सेवन करने की सूचना मिलने पर उन्हें सूचित करें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान
ढिगावा मंडी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चीफ के निर्देश पर शुक्रवार को ढिगावा मंडी में एसएनएससीबी टीम ने सर्च ऑपरेशन किया। टीम ने कस्बे के कई जगहों पर नशाखोरी करने वाले लोगों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने कहा कि नशाखोरी करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। नशे के खिलाफ हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 9050891508 पर शिकायत करें। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।