{"_id":"65ecab184fce1ea7b502ecde","slug":"scooter-collides-with-a-car-parked-on-the-road-without-turning-on-the-indicator-cosmetics-businessman-dies-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-114396-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिना इंडिकेटर जलाए सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकराई स्कूटी, कास्मेटिक्स व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिना इंडिकेटर जलाए सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकराई स्कूटी, कास्मेटिक्स व्यापारी की मौत
Sun, 10 Mar 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जूई फीडर नहर की पुलिया के समीप सड़क पर बिना इंडिकेटर जलाए खड़ी एक गाड़ी से स्कूटी की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में युवा कास्मेटिक्स व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे तत्काल प्रभाव से जिला नागरिक लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवा कास्मेटिक्स व्यापारी के सड़क हादसे में निधन से शनिवार को किरोड़ीमल मंदिर बाजार भी बंद रहा। वहीं नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानुप्रकाश शर्मा ने इस घटना को दुखद बताया।
सिविल लाइन पुलिस को दिए बयान में हालु बाजार भुतान गली निवासी अभिषेक बंसल ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़ी बहन स्वेता बंसल और वह शादीशुदा है, जबकि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय यतीन बंसल अविवाहित था। शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे वह और उसका भाई यतीन बंसल देवनगर कॉलोनी से अपने घर लौट रहे थे।
अभिषेक ने बताया कि वह अपनी बाइक पर था और उसका भाई स्कूटी पर था। वह अपने भाई के पीछे-पीछे चल रहा था। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जूई फीडर नहर के समीप पहुंचे तो बिना इंडिकेटर और संकेतक के एक गाड़ी सड़क पर खड़ी थी जो अंधेरे में उसके भाई को दिखाई नहीं दी और उसकी स्कूटी उस गाड़ी के पीछे टकरा गई। सड़क हादसे में उसके भाई की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और यतीन को भी काफी चोटें आईं। जिसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक बंसल ने बताया कि उनकी किरोड़ीमल मंदिर के समीप कास्मेटिक्स की दुकान है। वहीं अभिषेक बंसल कास्मेटिक्स एसोसिएशन के भी जिला प्रधान हैं।
विज्ञापन
अभिषेक का आरोप है कि बिना किसी इंडिकेटर, संकेतक और सूचक के बिना ही सड़क के बीच में चालक ने लापरवाही से अल्ट्रा गाड़ी खड़ी थी। दसकी वजह से उसके भाई की स्कूटी इससे हादसाग्रस्त हुई और उसके भाई की जान चली गई। वहीं सिविल लाइन पुलिस थाना के जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। संवाद
हादसे के बाद बंद रहा शहर का किरोड़ीमल क्षेत्र बाजार
कास्मेटिक्स एसोसिएशन के जिला प्रधान अभिषेक बंसल के छोटे भाई यतीन बंसल की सड़क हादसे में मौत की सूचना के बाद शहर का किरोड़ीमल क्षेत्र व आसपास का बाजार बंद रखा गया। व्यापारियों व नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानुप्रकाश शर्मा सहित अनेक व्यापारियों ने इस घटना पर दुख जताया और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। युवा कास्मेटिक्स व्यापारी की सड़क हादसे में मौत के बाद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।