फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   school, upgrade, student, strike, loce, gate,

अपग्रेड के लिए विद्यार्थियों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Tue, 23 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
school, upgrade, student, strike, loce, gate,
स्कूल अपग्रेड के ल‌िए धरने पर बैठे विद्यार्थी।
स्कूल को अग्रेड करने के लिए गांव बिड़ोला में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने तालाबंदी कर धरना दिया। विद्यार्थियों ने सोमवार सुबह आठ बजे स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया और शिक्षकों को अंदर नहीं जाने दिया। विद्यार्थियों का कहना था कि जब तक उनके स्कूल को अपग्रेड नहीं किया जाएगा, तब तक ताला नहीं खोलेंगे। इसके बाद विद्यार्थी स्कूल गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाया। मांग को सरकार व उच्च अधिकारियों के पास भेजे जाने के आश्वासन के बाद करीबन साढ़े नौ बजे विद्यार्थियों ने ताला खोला।
विज्ञापन

धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने बताया कि बारहवीं तक का स्कूल न होने के कारण छात्राओं को उच्च शिक्षा अध्ययन में काफी कठिनाई हो रही है। छात्राओं को तोशाम, मिरान, झांवरी आदि स्थानों पर जाकर शिक्षा ग्रहण करना पड़ता है। गांव में परिवहन व्यवस्था का अभाव होने के कारण छात्राओं को स्कूल जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। गांववासी सुनील ने बताया कि छात्राओं को दो किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्कूल मुखिया सुरेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को तालाबंदी न करने के लिए समझाया गया था लेकिन नहीं माने। मुखिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि नॉर्म्स पूरे होने पर स्कूल अपग्रेड होगा। गांव के सरपंच रणधीर सिंह ने बताया कि आम सभा की बैठक बुलाई गई है। सभा में ही इस संबंध में कोई निर्णय होगा। थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तालाबंदी कर स्कूल गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं को समझाया गया। समझाने पर विद्यार्थी मान गए और स्कूल का ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed