{"_id":"6aca995f642ec0085a05ab78","slug":"delhi-bound-trains-cancelled-rail-passengers-faced-inconvenience-throughout-the-day-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158501-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिल्ली रूट की ट्रेनें रद्द, दिनभर परेशान रहे रेल यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिल्ली रूट की ट्रेनें रद्द, दिनभर परेशान रहे रेल यात्री
विज्ञापन
भिवानी के रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों के बारे में पूछताछ करते मुसाफिर।
भिवानी। स्थानीय रेलवे जंक्शन पर शनिवार को दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द रहने से यात्री दिनभर परेशान रहे। लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा सड़क मार्ग से करनी पड़ी जिससे रोडवेज बसों पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ गया।
शनिवार को सिरसा-तिलकब्रिज वाया रेवाड़ी ट्रेन, जो भिवानी से सुबह 5:25 बजे रवाना होती है और भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन जो सुबह 4:40 बजे चलती है रद्द रहीं। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14728 तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर और गाड़ी संख्या 54005 दिल्ली-भिवानी का संचालन भी प्रभावित रहा। दिल्ली-भिवानी ट्रेन शनिवार को दिल्ली से नहीं चली।
वहीं गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक ट्रेन भी नहीं चली जिससे रोहतक जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। यात्री दिनभर स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों से ट्रेनों के संचालन की जानकारी लेते रहे लेकिन ट्रेनें न चलने से उन्हें वैकल्पिक साधनों से सफर करना पड़ा।