{"_id":"6aca998fdb31e1196a0f35ed","slug":"state-level-badminton-championship-to-be-held-in-the-district-for-the-first-time-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158475-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले में पहली बार होगी राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले में पहली बार होगी राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन
भिवानी। शहर में पहली बार 59वीं अंडर-15 एवं अंडर-17 हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 18 अक्तूबर तक किया जाएगा। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता की मेजबानी बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन करेगी। मुकाबले बजरंग बली कॉलोनी स्थित बर्डी बैडमिंटन अकादमी में होंगे।
बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रो. सुरेश गुप्ता और महासचिव सतवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारना और उन्हें अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच देना है। चैंपियनशिप से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलेगा और वे अपनी तकनीक व खेल कौशल को बेहतर बनाकर भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए तैयारियां शुरू
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। भिवानी में पहली बार इस स्तर की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होने से स्थानीय खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है।