फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sarpanch will leave for Chandigarh from Ninan bypass

Bhiwani News: निनान बाईपास से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे सरपंच

Tue, 28 Feb 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Feb 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch will leave for Chandigarh from Ninan bypass
 बहल में धरने पर बैठे सरपंचों से बातचीत करते अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद सीईओ मनोज दलाल। 
बहल। ई-टेंडरिंग सहित अन्य लोगों को लेकर जिलेभर में सरपंच बुधवार सुबह सात बजे चंड़ीगढ़ कूच करेंगे, जोकि निनान बाईपास से बसों व गाड़ियों में रवाना होंगे। विरोध प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को दिनभर सरपंचों ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया और तीन टीमों ने जनप्रतिनिधियों और जनसंगठनों से भी संपर्क साधा।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं गांव कालुवास के सरपंच आशीष बेनीवाल ने लोहारू, बहल, कैरू, तोशाम, सिवानी और भिवानी के आस-पास के गांव में सरपंचों की बैठक ली और विरोध प्रदर्शन की रणनीति भी बनाई। सोमवार दोपहर में बहल के खंड विकास एवं पंचायत राज कार्यालय में सरपंचों की बैठक हुई। बैठक में सरपंच आशीष कालुवास ने कहा कि अपने हकों की लड़ाई के लिए सभी सरपंचों को एक मार्च को चंडीगढ़ कूच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगो को नहीं मानेगी तब तक हम सभी सरपंच साथी मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के खिलाफ हमारी मांगों को मनवाने के लिए हर संभव कोशिश करते रहेंगे। धरने पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद सीईओ मनोज दलाल भी पहुंचे। जिन्होंने सरपंचों को समझाने की कोशिश कि लेकिन सरपंच नहीं माने। इस अवसर बहल से प्रधान रमेश पाजू, दीपक बहल, अनिल कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, प्रताप सिंह, दिनेश नांगल, हरिकिशन, ओमप्रकाश, सोमबीर, कनवल सिंह, अनिल, कुलदीप, मनजीत, बलजीत, सुरेश सोनी, रामचंद्र, सोनू, संजय, संदीप, राजपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed