फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Salary of 750 employees engaged under skill employment stuck for two months

Bhiwani News: दो माह से अटका कौशल रोजगार के तहत लगे 750 कर्मचारियों का वेतन

Wed, 20 Dec 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Salary of 750 employees engaged under skill employment stuck for two months
भिवानी। कौशल रोजगार के तहत लगे जिले भर के 750 कर्मचारियों को करीब दो माह से वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन के कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में करीब साढ़े तीन सौ स्वास्थ्य कर्मी भी कौशल रोजगार के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें वेतन के लिए भी अधिकारियों के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में कौशल रोजगार के तहत लगे करीब साढ़े तीन सौ कर्मचारियों में बिजली कर्मचारियों का वेतन आ चुका है, लेकिन स्वीपर, सरवेंट, सिक्योरिटी गार्ड का वेतन एक माह 20 दिन से अटका पड़ा है। कर्मचारियों ने इस बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। इसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है की वेतन नहीं आने पर बहुत सारी समस्या आड़े आ रही हैं। महंगाई इतनी ज्यादा है और वेतन न आने के कारण घर खर्च भी चलाना मुश्किल हो रहा है। इस बारे में प्रधान दीपक ने बताया के एचआरकेएन के माध्यम से लगे पूरे जिले में 700 कर्मचारी है। जिनमें से 310 के करीब नागरिक अस्पताल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया के कर्मचारियों का वेतन एक माह 20 दिन से नहीं आया है। पहले भी वेतन समय पर नहीं आता था। इस बारे में सीएमओ, पीएमओ को भी शिकायत कर चुके है। जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों की मांगों की भी अनदेखी की जा रही है। समय पर वेतन न आने के कारण बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सभी कर्मचारी नियमित रूप से अपनी सेवा दे रहे हैं। फिर भी कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं आ रहा है। अधिकारियों से बात करने पर यह हवाला दिया जा रहा है सिस्टम की तकनीकी खामी के कारण वेतन रुका हुआ है। पहले भी वेतन कई बार ऐसे ही रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमीट्रिक मशीन में नहीं लग पा रही हाजिरी
कौशल रोजगार कर्मचारी संगठन के प्रधान दीपक ने यह भी बताया के अस्पताल में बायोमीट्रिक मशीन की कमी है। इस वजह से कर्मचारियों की बायोमीट्रिक नहीं हो पाती। कुछ कर्मचारी बायोमीट्रिक करते है तो वो अपने काम में लेट हो जाते है। क्योंकि मशीन की कमी होने के कारण कर्मचारियों की बायोमीट्रिक मशीन पर बायोमीट्रिक करने के लिए लंबी लाइन लग जाती है और जिस कारण कर्मचारी अपने काम के लिए लेट हो जाते है। प्रशासन को इस बारे में काफी बार अवगत करा चुके है। अस्पताल में कर्मचारियों को देखते हुए पांच और बायोमीट्रिक मशीन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article