फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Responsibility assigned to SDO and JE to deal with waterlogging

Bhiwani News: जलभराव से निपटने के लिए एसडीओ और जेई को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 04 Jul 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Jul 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned to SDO and JE to deal with waterlogging
ड्रेन की सफाई करते श्रमिक।
भिवानी। जिले भर में जलभराव से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने एसडीओ व जेई को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर खेतों में हुए जलभराव से संबंधित सूचना देने पर विभाग की ओर से तत्काल पानी निकासी का समाधान किया जाएगा। सिंचाई विभाग की ओर से संबंधित जेई व एसडीओ के मोबाइल नंबर सरपंचों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए जिले की पंचायतों को सिंचाई विभाग के जेई व एसडीओ के मोबाइल जारी किए गए हैं। इनके तहत बारिश के बाद यदि किसी किसान के खेत में या फिर गांव में कही जलभराव होता है तो इन नंबरों पर लोग संपर्क कर सकते हैं। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की ओर से तुरंत जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। वहीं विभाग की ओर से खेतों में जलभराव को रोकने के लिए जिले भर की ड्रेनों की सफाई करवाई जा चुकी है। इससे किसानों को जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग द्वारा जलभराव से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए ग्राम पंचायतों से संबंधित जेई व एसडीओ के मोबाइल नंबर जारी किया गए हैं। सूचना मिलने पर तुरंत जलभराव की निकासी के प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संदीप मलिक, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed