फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   removal of wife from home

अवैध संबंधों पर पति को टोका तो बच्चों सहित पत्नी को घर से निकाला

Thu, 25 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
removal of wife from home
पति के देवरानी के साथ अवैध संबंधों पर एतराज जताया तो महिला को दो बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने आरोपी पति पर मारपीट करने व दोनों बच्चों सहित जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले में पुलिस ने भी जब महिला की फरियाद नहीं सुनी तो उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो में कर दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी राजस्थान के एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे हैं, उसका 17 साल का एक बेटा व 15 साल की बेटी है। उसका आरोप है कि उसके पति के उसकी देवरानी के साथ अवैध संबंध हैं, जब उसने एतराज जताया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और प्रताड़ित करने लगा। महिला ने बताया कि 26 फरवरी को उसकी बेटी को बुरी तरह से पीटा गया और फिर उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसे दोनों बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसे घर खर्च चलाने के लिए भी उसका पति पैसे नहीं देता था और उसके साथ मारपीट करता था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। मगर काफी समय तक पुलिस ने भी कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। मामले की शिकायत उसने सीएम विंडो में की, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने इस संबंध में उसके पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed