{"_id":"62724de27873751ca124f6a1","slug":"relatives-protest-after-death-of-young-man-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: युवक की मौत के बाद भड़के परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम, सड़क पर मृत मिला था सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: युवक की मौत के बाद भड़के परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम, सड़क पर मृत मिला था सुनील
Wed, 04 May 2022 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 04 May 2022 03:26 PM IST
सार
सुनील के माता, पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक छोटा भाई है जिसकी परवरिश भी सुनील ही करता था। चार बहनें है, जो शादीशुदा है। मृतक सुनील ही परिवार का एकमात्र सहारा था।
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में बहल क्षेत्र में बिठन से बुढ़ेड़ा सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चैहड़ कलां निवासी 29 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। घटना रात को हुई, जिसका पता सुबह चल सका। सुनील की मौत के कारणों का सही खुलासा जानने के लिए परिजनों ने श्रमिक का शव सड़क पर रखकर चैहड़ कलां बस स्टैंड के समीप दोपहर 12 बजे जाम लगा दिया। करीब 6 घंटे बाद पुलिस व प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
चैहड़ कलां पुलिस चौकी में बुधवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि एक युवक बिठन से बुढ़ेड़ा जाने वाले सड़क मार्ग पर बेसुध हालत में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शनाख्त करवाई, तो मृतक की पहचान चैहड़ कलां निवासी सुनील के तौर पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में यह पता चला कि चैहड़ कलां निवासी सुनील अपने एक दोस्त के साथ ओबरा गांव में किसी दूसरे दोस्त को लाने गया था। वापसी में लेट होने पर उसके दोस्तों ने उसे बिठन गांव के समीप छोड़ दिया और खुद घर आ गए, लेकिन सुनील नहीं आया। रात को सुनील को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने सुनील की मौत के सही कारणों की जांच की मांग को लेकर उसके शव को चैहड़ कलां बस स्टैंड के समीप सड़क मार्ग पर रखा। जाम में महिलाएं भी शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। लोगों ने कहा कि उनको इस बारे में पूरी तसल्ली करवाई जाए।
लोगों ने कहा कि अगर सुनील की मौत गाड़ी की टक्कर से हुई है तो सीसीटीवी फुटेज या अन्य किसी जांच से उस गाड़ी का नंबर दिया जाए, जिसकी टक्कर से सुनील की मौत हुई है। इसके बाद शाम करीब 6 बजे लोहारू के डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
परिवार का एकमात्र सहारा था सुनील
पुलिस ने मृतक सुनील के छोटे भाई मोनू की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोनू ने शिकायत में बताया कि उसका भाई परिवार के ही एक युवक के साथ ओबरा गांव में किसी अन्य युवक को लेने गया था। वापस में आते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक सुनील के माता, पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक छोटा भाई है जिसकी परवरिश भी सुनील ही करता था। चार बहनें है, जो शादीशुदा है। मृतक सुनील ही परिवार का एकमात्र सहारा था।