फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Recruitment rally organized from 4th to 14th November at Bhim Stadium

Bhiwani News: भर्ती रैली का आयोजन 4 से 14 नवंबर तक भीम स्टेडियम में

Thu, 10 Oct 2024 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Oct 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Recruitment rally organized from 4th to 14th November at Bhim Stadium
भिवानी। अग्निपथ योजना भर्ती के तहत आयोजित ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चार जिलों के अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप ने बताया कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के उम्मीदवार www.joinindianarmy.com वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भर्ती रैली का आयोजन भिवानी के भीम स्टेडियम में 4 से 14 नवंबर के बीच किया जाएगा। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिनअप्स करने होंगे, जबकि 9 फीट डिच को पार व जिग जैग बैलेंस करना होगा।
विज्ञापन


4 नवंबर को अग्निवीर टेक्निकल भर्ती में जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 5 नवंबर को अग्निवीर ओए/एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे । 6 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी की नांगल चौधरी, बावल, डहीना, नाहर और पाल्हावास तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 7 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के बाढड़ा, नारनौल और सतनाली तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी की दादरी, कोसली और अटेली तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 9 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में रेवाड़ी और भिवानी के रेवाड़ी और लोहारू तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे । 10 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले की बवानीखेड़ा, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा और मनेठी तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 11 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में भिवानी और महेंद्रगढ़ जिले की कनीना, सिवानी और तोशाम तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 12 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में भिवानी और चरखी दादरी जिले की बौंदकलां, भिवानी और बहल आदि क्षेत्र के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

-------
फिजिकल पास करने के अगले दिन होगा मेडिकल
जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन अभ्यर्थियों का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के संदीप ने युवाओं से आह्वान किया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होती है तो भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में संपर्क करें।


----
भर्ती रैली में फिजिकल के लिए अभ्यर्थी लेकर आएं सभी जरूरी दस्तावेज

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। फिजिकल के दौरान उम्मीदवार अपने साथ दसवीं एवं बारहवीं पास की अंकतालिका, मूल निवास स्थायी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र (केवल नायब तहसीलदार / तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया हुआ होनी चाहिए) उम्मीदवारों को एफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अविवाहित होने का प्रमाण-पत्र, टेक्निकल अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल शिक्षा में प्रमाण-पत्र (नाइलेट या आईटीआई से हो), एनसीसी प्रमाण-पत्र, वैद्य खेल कूद प्रमाण-पत्र और जिन उम्मीदवारों के पिताजी सेवानिवृत या सेवारत हैं वे उम्मीदवार रिलेशनशिप सर्टिफिकेट एवं डिस्चार्ज बुक की कॉपी निर्धारित तिथि को फिजिकल के समय जरूरी अपने साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed