फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rape victim girl gives birth to a healthy boy

Bhiwani News: पीड़ित किशोरी ने दिया स्वस्थ लड़के को जन्म

Sun, 04 Feb 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 04 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rape victim girl gives birth to a healthy boy
भिवानी। भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को 15 साल की एक किशोरी ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। चरखी दादरी की इस लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। जिसके खिलाफ चरखी दादरी पुलिस में केस दर्ज है। वहीं पिछले एक माह से ये लड़की भिवानी के बाल सेवा आश्रम में रह रही थी।
विज्ञापन

जब लड़की को प्रसव पीड़ा होने लगी तो आश्रम की महिला वार्डन व अन्य कर्मचारी उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। वहीं अस्पताल में दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं बाल सेवा आश्रम के अधीक्षक कृष्ण कुमार ने महिला पुलिस थाना में जच्चा और बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पताल में दो महिला सुरक्षा कर्मचारियों के लिए भी गुजारिश की है। फिलहाल मामले की जांच दादरी पुलिस कर रही है।इस संबंध में चरखी दादरी बाल कल्याण समिति को भी अवगत करा दिया है। आगे की कार्रवाई सीडब्ल्यूसी दादरी ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी नाबालिग लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद उससे रखने के संबंध में निर्णय लेने का हक उसे व उसके अभिभावकों को है। अगर वे बच्चा नहीं रखना चाहते हैं तो फिर उसे गोद देने की प्रक्रिया में शामिल कर दिया जाता है। जिसकी प्रक्रिया मुख्यालय से ही होती है। इस संबंध में चरखी दादरी बाल कल्याण समिति को भी सूचित किया जाएगा। बाल कल्याण समिति ही बच्चे के भविष्य को लेकर अंतिम निर्णय लेगी। -संदीप कुमार बाल संरक्षण अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed