फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rainwater will no longer stop from the railway junction to Sarai Chaupata.

Bhiwani News: रेलवे जंक्शन से सराय चौपटा तक नहीं रुकेगा अब बरसाती पानी

Sun, 02 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rainwater will no longer stop from the railway junction to Sarai Chaupata.
वैश्य महाविद्यालय के समीप पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई मिट्टी। 
भिवानी। नगर परिषद ने शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र रेलवे जंक्शन से सराय चौपटा चौक तक को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर परिषद की ओर से इस पूरे मार्ग को माल रोड बनाने के मास्टर प्लान पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक चरण में रेलवे जंक्शन से घंटाघर चौक तक बरसाती पानी की निकासी के लिए दोनों ओर पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद घंटाघर से सराय चौपटा तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस चरण के पूरा होने के बाद सड़क के दोनों ओर फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और मार्ग का सुंदरीकरण किया जाएगा। नगर परिषद का उद्देश्य इस सड़क को बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित करना है। सड़क के दोनों ओर आकर्षक फुटपाथ बनाए जाएंगे और पूरे मार्ग पर विक्टोरिया लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं चौराहों और डिवाइडर पर हरियाली बढ़ाने के साथ बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। परियोजना पर नगर परिषद लगभग सात करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह प्रोजेक्ट शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है क्योंकि यह उस बाजार क्षेत्र में विकसित हो रहा है जो सबसे व्यस्त और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग में आने वाले दो प्रमुख चौराहों की भी कायापलट की जाएगी। नगर परिषद ने इस योजना का थ्री-डी मॉडल भी तैयार किया है जिसके अनुरूप वाहन पार्किंग, फुटपाथ, बैठने की व्यवस्था और दुकानदारों के लिए निश्चित दायरा तय किया जाएगा ताकि पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ सुरक्षित और खाली रह सके।



शहर में माल रोड का काम शुरू हो चुका है। शुरूआत में बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। त्योहारों की वजह से बाजारों में काम संभव नहीं था, अब तेजी से काम आगे बढ़ेगा। माल रोड शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस पर करीब सात करोड़ का बजट खर्च आएगा। इस मार्ग पर चौक चौराहों के नवीनीकरण के साथ-साथ सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ, लाइटें और पार्किंग की व्यवस्था होगी। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed