फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain

17 घंटे में 45 एमएम बारिश, शहर की सड़कें बनी तालाब

Fri, 26 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
rain
भिवानी। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई बारिश रातभर चली। वीरवार सुबह भी झमाझम बारिश हुई। पिछले 17 घंटे में भिवानी में 45 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले है वहीं सड़कों और गलियों में जलभराव होने से लोग परेशान है। भिवानी ही नहीं पूरे जिले में बारिश के पानी से निपटने के दावे के बावजूद 14 घंटे बाद भी सड़कों, गलियों में पानी जमा देखा गया। वीरवार को हुई झमाझम बरसात से शहर के पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा मुख्य बाजार व सूरजगढ़ रोड की गलियों भी तालाब बनी नजर आई। कई दुकानों में भी बरसाती पानी घुस गया जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण के अनुसार वीरवार को लोहारू में 35 एमएम बरसात दर्ज की गई और आगामी तीन दिनों तक इसी प्रकार के हालात बने रहने की संभावना है। बुधवार शाम से लेकर वीरवार 12 बजे तक लगातार आई बारिश से किसानों के चेहरे खिले है और फसल में अब पानी देने की जरूरत नहीं रहेगी। अत्यधिक बारिश से विद्यालयों में पानी घुस गया जिसके चलते विद्यालय में बच्चों की संख्या काफी कम रही। कस्बे में सुबह आई मानसून की तेज बारिश से गलियों और सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। बारिश से लोगों की दुकानों तक पानी पहुंच गया। कस्बे में बस स्टैंड के पीछे वाली मार्केट, पोस्ट आफिस वाली सड़क पर पानी लबालब भर गया। जिसके कारण दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जुई उपमंडल बिजली विभाग के अंदर पानी भरा होने के कारण कर्मचारी अच्छे खासे परेशान हैं। कार्यालय में चारों ओर से बरसात का पानी भर गया और ऊपर से छत टपकने लगी तो कार्यालय में कर्मचारियों को बैठने की जगह नहीं रही। सारा रिकॉर्ड भी भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed