{"_id":"6a62713485a941ff4f089825","slug":"rail-passenger-safety-will-increase-rapidly-modern-lhb-coaches-will-be-introduced-in-three-pairs-of-trains-from-august-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154331-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रफ्तार के साथ बढ़ेगी रेल यात्रियों की सुरक्षा, तीन जोड़ी ट्रेनों में अगस्त से लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रफ्तार के साथ बढ़ेगी रेल यात्रियों की सुरक्षा, तीन जोड़ी ट्रेनों में अगस्त से लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच
Fri, 24 Jul 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा सुविधा को बेहतर बनाने के लिए तीन जोड़ी रेल सेवाओं को एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत तीनों ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 15303/15304 कासगंज-नई दिल्ली-कासगंज रेल सेवा कासगंज से 22 अगस्त तथा नई दिल्ली से 23 अगस्त से एलएचबी रैक के साथ चलेगी। इसी प्रकार 15305/15306 नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली रेल सेवा 22 अगस्त से दोनों दिशाओं में एलएचबी रैक से संचालित होगी।
वहीं 15307/15308 तिलक ब्रिज-सिरसा-तिलक ब्रिज रेल सेवा तिलक ब्रिज से 22 अगस्त और सिरसा से 23 अगस्त से एलएचबी कोचों के साथ चलेगी। तीनों रेल सेवाओं में 16-16 डिब्बे होंगे। इनमें एक वातानुकूलित चेयर कार, नौ द्वितीय श्रेणी चेयर कार, चार सामान्य श्रेणी के डिब्बे, एक पावर कार और एक गार्ड कोच शामिल रहेगा।
विज्ञापन
यह है एलएचबी रैक
एलएचबी (लिंके-होफमैन-बुश) रैक आधुनिक स्टेनलेस स्टील कोचों से तैयार किए जाते हैं। पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में ये अधिक सुरक्षित, आरामदायक और उच्च गति के अनुकूल माने जाते हैं। दुर्घटना की स्थिति में इन कोचों में एक-दूसरे पर चढ़ने (टेलिस्कोपिंग) की संभावना भी काफी कम होती है।