फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pwd mechnical workers, protest, mini secretriet

कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के बाहर डाला पड़ाव

Thu, 18 Feb 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
pwd mechnical workers, protest, mini secretriet
लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबा? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के बाहर बुधवार को पड़ाव डाला। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुरजभान जटासरा ने किया। जिसका संचालन सचिव यादविरेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन को सकसं के पूर्व नेता सुखदेव सिंह व हेमसा प्रांतीय सचिव राजेश लांबा ने कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन सरकार सरकारी महकमों का बड़ी तेजी के साथ निजीकरण कर रही है। विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने ऐलान किया कि 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर उपायुक्त कार्यालय में घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में पेयजल व सीवरेज के कार्यों को नगर निगम एवं पंचायतों को हस्तांतरित करने पर स्थायी तौर पर रोक लगाने, कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन देने, श्रम विभाग द्वारा जारी सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने, जॉब वर्क व ठेकेदार के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, सभी प्रकार के पंचायती पंप चालकों को निदेशक, पंचायत एवं विभाग द्वारा जारी पूर्णकालिक कर्मचारी का वेतन देने की मांग की। इस अवसर पर सुशील कुमार, राजकुमार राघव, धर्मबीर पंघाल, अनिल बागड़ी, पुरूषोत्तम गौड़, राकेश मलिक, संदीप सोरखी, ओमप्रकाश शेखावत, बलराज ओला, उमेद सिंह, प्रकाश गुजर, मनदीप, जगदीप, बिजेंद्र, लीलू, बिल्लू, कुदन शर्मा, हनुमान प्रसाद, सोमबीर पालवास, राजबीर, धर्मबीर, गजराज, ताजबीर, दिवान, पवन शर्मा, संदीप सांवागन, नरोत्तम, लक्ष्मी नारायण, रामचंद्र, नरेंद्र जांगड़ा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed