{"_id":"590390a64f1c1b621dc0c7ec","slug":"prize-to-student-of-accident-case-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी चालक की मदद करने वाली छात्राएं होंगी सम्मानित, मामले की जांच करेंगे डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी चालक की मदद करने वाली छात्राएं होंगी सम्मानित, मामले की जांच करेंगे डीएसपी
bhiwani
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी गेट पर रेहड़ी में टक्कर मार दबंगई दिखाने वाले बोलेरो चालक का विरोध करने वाली छात्राओं को पुलिस अधीक्षक सम्मानित करेंगे। साथ ही मामले की जांच की जिम्मेदारी भी डीएसपी हेड क्वार्टर को सौंपी गई है।
बृहस्पतिवार सुबह हांसी गेट पर रेहड़ी में पत्थर व सरिये लेकर जा रहे चालक को एक बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मारी थी। बोलेरो चालक ने दबंगई दिखाते हुए चालक को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। वहां से गुजर रही दो छात्राओं ने यह सब देखा तो बोलेरो चालक का विरोध किया। यह सब देख और लोग भी उनके समर्थन में आये तो बोलेरो चालक ने भागने का प्रयास किया। इस पर छात्राओं ने गाड़ी की चाबी निकाल होम गार्ड को सौंप दी। बाद में साइड में लगाने के बहाना कर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। होमगार्ड पर गाड़ी को भगाने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने हंगामा किया तो भीड़ जुट गई। हंगामे की सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के कार्यकारी इंचार्ज पर भी लोगों ने अशोभनीय व्यवहार व भाषा के प्रयोग के आरोप लगाए।
इसी मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने दोनों छात्राओं को जरूरतमंद की मदद करने पर सम्मानित करने का फैसला किया है। दोनों छात्राओं को सम्मानित करने के अलावा मामले की जांच की जिम्मेदारी भी डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल बिश्नोई को सौंपी गई है। उधर शहर थाना पुलिस ने रेहड़ी चालक की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।