{"_id":"59063bd74f1c1b21654416d3","slug":"power-supply-problem-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट के चलते 60 प्रतिशत एरिया में 16 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट के चलते 60 प्रतिशत एरिया में 16 घंटे गुल रही बिजली
bhiwani
Updated Mon, 01 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन में फाल्ट के चलते बौंदकलां के 60 प्रतिशत हिस्से में लगातार 16 घंटे बिजली गुल रही। बिजली लाइनाें की मेंटेनेंस नहीं होने के चलते ही गर्मी में हर हफ्ते लाइन के ब्रेकडाउन की समस्या पैदा हो रही है। इसके चलते गर्मी की तपिश के बीच लोगाें को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ता है। शनिवार रात्रि करीब आठ बजे अचानक फाल्ट के चलते 11 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन ब्रेकडाउन हो गई। निगम कर्मचारियाें ने रात को साढ़े 11 बजे बौंदकला के 40 प्रतिशत हिस्से में तो बिजली सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन शेष 60 प्रतिशत हिस्से में रविवार दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही।
ग्रामीण टीटू शर्मा, राजीव भट्ट, मंजीत, हरीश शर्मा, नरेंद्र, टीटू परमार और मुकेश शर्मा ने बताया कि शनिवार पूरी रात्रि बिजली गुल रहने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। घराें में रखे इन्वर्टर भी बंद हो गए। पूरी रात गर्मी के बीच बितानी पड़ी। ग्रामीणाें का कहना है कि मुख्य लाइनाें के मरम्मत के अभाव में हर रोज फाल्ट की समस्या पैदा हो रही है। बिजली नहीं आने से बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, राजकीय महाविद्यालय, मालकोष रोड, निमड़ी रोड, ऊण रोड, वार्ड नंबर एक से लेकर 9 तक, वार्ड नंबर 16, 17 में बिजली प्रभावित रही।
ज्ञात रहे कि गत 23 अप्रैल यानि रविवार रात को भी 11 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन में फाल्ट के चलते तीन गांवाें में पूरी रात बिजली गुल रही थी। इसके एक सप्ताह बाद ही फिर से 11 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन में फॉल्ट के चलते पूरी रात्रि बिजली गुल रही।